{"_id":"5c1fd783bdec2256f03e9614","slug":"51545590659-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित वाद के निस्तारण में तेजी लाए अभियोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित वाद के निस्तारण में तेजी लाए अभियोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने अभियोजन विभाग की मासिक बैठक में सत्र एवं अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि अभियोजन अधिकारी ठोस और प्रभावी पैरवी करते हुए वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाएं।
डीएम ने पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग से कहा कि न्यायालय में अभियोजित वाद में गवाहों को परीक्षित कराने हेतु समय पर समन तामीली कराएं ताकि साक्षी को न्यायालय में पेश कर कोर्ट की कार्यवाही में तेजी लाई जा सके। कहा कि न्यायालयों में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए सजा का प्रतिशत बढ़ाया ताकि लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़े।
डीएम ने पंजीकृत अभियोगों की पैरवी सही ढंग से करने, दोषी को हर हाल में सजा दिलाने के निर्देश शासकीय अधिवक्ताओं को दिए। बैठक में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, सीओ महेश जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता आबिद हसन, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी चंचल सिंह पपोला, सहायक शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो खड़क सिंह कार्की, अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय, पवन कुमार, मोहन राम आदि थे।