{"_id":"5bec6906bdec226b327d768c","slug":"51542220038-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म दिन पर याद आए चाचा नेहरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म दिन पर याद आए चाचा नेहरू
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर/ गरुड़। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। विद्यालयों में फैंसी ड्रेस समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उमंग धपोला, अनुश्री बनकोटी प्रथम, गर्व अरोड़ा, निकुंज, काव्यांश जोशी द्वितीय व यशवर्धन, रानिका प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने बच्चों से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महेश पांडे, प्रकाश धपोला, उप प्रधानाचार्य शीला लटवाल, कविता जोशी आदि थे। उत्तरायण अकादमी तुपेड़ में आयोजित कार्यक्रम में पं. नेहरू को याद किया गया। प्रबंधक दिवान सिंह व प्रधानाचार्य शोभा खेतवाल ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। विद्यालय में फेंसी ड्रेस व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इंटर कालेज हरसीला में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मोहन गिरि गोस्वामी, प्रबंधक देव सिंह नेगी, राजेश कुमार ने पुरस्कृत किया। संचालन सतीश जोशी ने किया। कपकोट के एजेंल्स अकादमी में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 51 पौंड का केक काटा। इस मौके पर प्रबंधक भरत गढ़िया, सचिव कमला गढ़िया, प्रधानाचार्य बीसी पंत, गजेंद्र बिष्ट, कविता, तारा, निर्मला आदि थे। प्राथमिक विद्यालय माल्ता में शिक्षक प्रताप कबडोला ने स्व. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इधर कांडा, काफलीगैर सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी चाचा नेहरू का जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
गरुड़ में भी बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना, जूनियर हाईस्कूल पिंगलो, जूनियर हाईस्कूल बदरीनाथ, शहीद राम सिंह बोरा जूनियर भगरतोला, जूनियर हाईस्कूल मन्यूड़ा, थापल पिटलाकोट, इंटर कालेज गागरीगोल, राइंका गरुड़, पाये, मैगड़ीस्टेट, बंतोली, सैलानी, वज्यूला, राइंका धैना, रांइका कौसानी, सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, कंट्रीवाइड स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल पुरुड़ा, केंद्रीय विद्यालय कौसानी, जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
1