फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ऐठाण, कपकोट और शिवालय वार्ड पर है सभी की नजर

ऐठाण, कपकोट और शिवालय वार्ड पर है सभी की नजर

Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ऐठाण, कपकोट और शिवालय वार्ड पर है सभी की नजर

विज्ञापन
बागेश्वर। दिवाली पर्व निपटने के साथ ही निकाय चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ गया है। सात वार्डों वाली नगर पंचायत कपकोट में ऐठाण, कपकोट और शिवालय वार्ड में महिला मतदाता की संख्या पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा अधिक हैं। इन वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी इन वार्डों पर कुछ ज्यादा ही नजर रखे हुए हैं। प्रत्याशियों के समर्थक भी घूम फिरकर इन्हीं वार्डों पर अपना अधिक फोकस कर रहे हैं।



कपकोट नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और छह वार्डों में सभासद पद पर भाजपा और कांग्रेस में आमने सामने का मुकाबला है। कपकोट बाजार वार्ड में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। पंचायत के सात वार्डों में से ऐठाण में 666, कपकोट बाजार 440 और शिवालय वार्ड में कुल 439 मतदाता हैं। इन वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या में पुरुषों से कुछ ही अधिक है। ऐठाण में 339 महिला और 327 पुरुष, कपकोट बाजार 226 महिला और 214 पुरुष, शिवालय वार्ड में 227 महिला जबकि 212 पुरुष वोटर है। भाजपा और कांग्रेस समर्थक इन्हीं वार्डों को निर्णायक मानते हुए अपना अधिक फोकस कर रहे हैं। वार्डों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें रिझाने के लिए राजनीतिक दलों ने महिलाओं की टोलियां बनाई हैं। यह बात अलग है कि महिला मतदाता भी अब पहले की अपेक्षा काफी जागरूक हो चुकी हैं। वह प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को हां हां कर टहला रही हैं। इस स्थिति से प्रत्याशी और उनके समर्थक की पशोपेश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed