फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   लोनिवि कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

लोनिवि कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर। पदोन्नति, सुगम, दुर्गम चिन्हीकरण सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर लोनिवि कर्मचारियों ने शनिवार को काला फीता बांधकर कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।


सभा को संबोधित करते हुए लोनिवि कर्मियों ने कहा कि बीते लंबे समय से उनकी मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर प्रोन्नति करने, खंडीय मिनिस्टीरियल संवर्ग के पदों की संख्या बढ़ाए जाने, मृतक आश्रित पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। कहा कि उच्चाधिकारी लगातार निचले स्तर के कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुगम दुर्गम का चिन्हीकरण भी नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में महिपाल सिंह दानू, अनिल जोशी, जयदत्त पांडे, कमला रावल, तारा देवी, गीता देवी, राजेंद्र सिंह, सुनील, सोहन लाल, शेर सिंह भोज, रामी राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed