{"_id":"5b01b37a4f1c1bd5408b6ccb","slug":"51526838138-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त लाइनों से सड़कों व नालियों में बरबाद हो रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त लाइनों से सड़कों व नालियों में बरबाद हो रहा पेयजल
Updated Sun, 20 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर की जर्जर हाल हो चुकी पुरानी पाइप लाइन से कई स्थानों पर पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज होने से घरों की सप्लाई पर प्रभाव पड़ रहा है। इससे लोगों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है।
नगर की पेयजल लाइन चार दशक पुरानी हो चुकी है। सड़कों, नालियों में बिछाए गए योजनाओं के पाइप जर्जर हाल हो चुके हैं। इसके चलते पंप, मुख्य टैंक से सप्लाई होने वाला आधा पानी रास्ते पर ही बरबाद हो जाता है। पानी रिस जाने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। माल रोड और पिंडारी रोड पर खुले में बिछाई गई पाइप लाइनें वाहनों के टॉयरों से क्षतिग्रस्त होती रहती हैं। इन सड़कों में मुख्य पाइप लाइनों से पिछले लंबे समय से लिकेज हो रहा है।
जर्जर हाल हो चुकी पाइप लाइनों के कारण जहां पानी बर्बाद हो रहा है वहीं सड़कों के हॉटमिक्स को भी नुकसान हो रहा है। सरयू पुल के समीप हाल में बिछाई गई नई पाइप लाइन का पानी भी नाली में बरबाद हो रहा है। हेम चंद्र, गोविंद सिंह, राजेंद्र कुमार, धीरज आदि नगरवासियों ने जल संस्थान से पाइप लाइनों को दुरुस्त कर लिकेज बंद करने की मांग की है।