फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   शिकायत के बाद हुई सिलेंडर की होम डिलीवरी

शिकायत के बाद हुई सिलेंडर की होम डिलीवरी

Tue, 15 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शिकायत के बाद हुई सिलेंडर की होम डिलीवरी
LPG Gas Cylinder
बागेश्वर। रसोई गैस उपभोक्ता को बुकिंग के एक सप्ताह बाद भी सिलिंडर नहीं मिला। उपभोक्ता द्वारा केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) में मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद उपभोक्ता के घर सिलिंडर पहुंचा। नागरिक मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे ने बताया कि उन्होंने 16 अप्रैल को रसोई गैस सिलिंडर ऑनलाइन बुक किया था। सात दिन बाद भी सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं हुई। 23 अप्रैल को इनट्रेक्टिव वॉइस रिस्पोंस (आईवीआरएस) में शिकायत की। इसके बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। 10 मई को केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण, निगरानी प्रणाली में शिकायत करने के बाद एजेंसी ने उनके घर पर सिलिंडर पहुंचा दिया। उन्होंने बताया कि सीपीजीआरएएमएस की ओर से उन्हें यह भी बताया कि इंडियन ऑयल से एजेंसी को 19 रुपये प्रति सिलिंडर होम डिलीवरी के दिए जाते हैं। इसके बावजूद एजेंसी सिलिंडरों की होम डिलीवरी के बजाय स्पॉट डिलीवरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed