{"_id":"5af9ca994f1c1be3408b54c6","slug":"51526319769-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा-विवेकानंद मोटर मार्ग को जिला अस्पताल की सड़क से जोड़ा जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा-विवेकानंद मोटर मार्ग को जिला अस्पताल की सड़क से जोड़ा जाय
Updated Mon, 14 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडलसेरा क्षेत्रवासियों ने मंडलसेरा-विवेकानंद मोटर मार्ग को जिला अस्पताल की सड़क से जोड़ने की मांग की है। लोगों की मांग पर डीएम रंजना राजगुरु ने लोक निर्माण विभाग को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मंडलसेरा क्षेत्र की जनता ने दीवान सिंह दानू के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडलसेरा-विवेकानंद मोटर मार्ग में 400 मीटर सड़क बन चुकी है। तीन सौ मीटर सड़क बननी शेष है। इस सड़क के अधूरा होने से यहां की हजारों की आबादी को घूमकर शहर आना पड़ता है। सड़क बनने से काफी सुविधा मिलेगी। डीएम ने लोनिवि के ईई से तत्काल मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने मंडलसेरा क्षेत्र में विद्युत कटौती की समस्या से भी डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि चुपराड़ी, भूल्यूड़ा, पीपलचौक, जीतनगर, पुराना सीएमओ कार्यालय आदि क्षेत्रों में पिछले दो सालों से बिजली कटौती की जाती है। इस कारण जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डीएम ने ऊर्जा निगम के ईई को विद्युत कटौती का समाधान करने, जरूरत पढ़ने पर एक और ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए हैं।