{"_id":"5af093f44f1c1b65098b85f5","slug":"51525715956-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणियाचौंरा में आचार्य कुलम के लिए भूमि चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणियाचौंरा में आचार्य कुलम के लिए भूमि चयनित
Updated Mon, 07 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। स्वामी रामदेव के वैदिक आधुनिक शिक्षा प्रकल्प कार्यक्रम के तहत गणियाचौंरा में आचार्य कुलम का निर्माण होगा। इसके लिए युवा भारत स्वाभिमान की ओर से भूमि चयनित कर ली गई है। युवा भारत के जिला प्रभारी योगेश्वर कमलेश और आचार्य केवलानंद के प्रयासों से चयनित इस भूमि को कई लोगों ने बेहतर बताया है। योगेश्वर कमलेश का कहना है कि लोग मैकोले की शिक्षा का शीघ्र अंत चाहते हैं।
वह उसके स्थान पर भारतीय शिक्षा व्यवस्था का पुनर्जागरण पूरे देश में पूरे गौरव के साथ साकार देखना चाहते हैं। कहा कि स्वामी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी, सार्थक प्रयास करने का संकल्प लिया है। जल्दी ही लोगों का यह संकल्प पूरा होगा। वहां पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष गणेश कांडपाल, दीप चंद्र जोशी आदि थे।