{"_id":"660598cb79f5a2f59105686b","slug":"512-people-reached-opd-of-bageshwar-district-hospital-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-105369-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 512 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 512 लोग
Thu, 28 Mar 2024 09:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में होली के दौरान सेहत का ध्यान न रखने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 512 लोग पहुंचे। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की मानें तो हाेली में रंगों के अलावा लोगों का खानपान भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बना। मरीज अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत, पेट दर्द, सर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रह हैं। चिकित्सक मरीजों को अधिक पानी पीने, बाहर का खाना न खाने और घर पर बना हुआ सादा खाना खाने की सलाह दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन