{"_id":"5c8a9d19bdec2214516f4355","slug":"424-boxes-of-liquor-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में मतदाताओं को पिलाने के लिए अवैध रूप से एकत्र की गई 424 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में मतदाताओं को पिलाने के लिए अवैध रूप से एकत्र की गई 424 पेटी शराब बरामद
Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
दीपक नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
एसओजी और कांडा पुलिस ने अवैध रूप से भंडारण की गई 424 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं के बीच बांटने के लिए जमा की गई थी।
विज्ञापन
अवैध शराब के भंडारण की सूचना पर कांडा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कांडा स्थित शराब की दुकान के बगल के कमरे से अंग्रेजी शराब की 424 पेटियां बरामद कीं। इस दौरान टीम ने अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन आलम सिंह निवासी कांडे कन्याल को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पाया गया कि आरोपी के पास शराब भंडारण का कोई लाइसेंस नहीं था। बरामद माल की कीमत 20 लाख बताई गई है।
विज्ञापन
टीम में ये थे शामिल
टीम में एसआई पंकज जोशी, प्रभारी एसओजी, एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट कांडा थानाध्यक्ष, हेम मठपाल, चंदन कोहली, इमदाद हुसैन, मनोहर कापड़ी, शेखर जोशी, आबकारी निरीक्षक गोविंद मेहता, माधो राम, कैलाश चंद्र, मुरली पांडे आदि थे।
विज्ञापन
बिना लाइसेंस के शराब का भंडारण करना अवैध है। अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन ने कुछ तस्करों के साथ मिलकर 424 पेटी शराब स्टोर की थी। चुनाव के दौरान तस्करी करने का मकसद था। शेष स्थानों पर भी शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। - लोकेश्वर सिंह, एसपी