{"_id":"5b9c0072867a557ff830216b","slug":"41536950386-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोली व देवलेत में अतिवृष्टि से दो मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोली व देवलेत में अतिवृष्टि से दो मकान क्षतिग्रस्त
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जनपद के विभिन्न हिस्सों में बृहस्पतिवार रात हुई बारिश से गरुड़ के अमोली, कांडा देवलेत में मकान क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है।
अमोली गरुड़ निवासी पूरन राम पुत्र चतुर राम का मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार ने अन्यत्र शरण ली है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को मात्र 5200 रुपयों का मुआवजा दिया है। पूरन राम ने कहा कि उक्त राशि से उसके नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती है। प्रभावित परिवार ने डीएम से मुलाकात कर नुकसान का पूरा मुआवजा देने की मांग की।
इधर रावतसेरा क्षेत्र के ग्राम देवलेत में पुष्कर राम पुत्र देव राम का दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। दो मंजिले मकान का मलबा भूतल तक पहुंच गया जिस कारण गोशाला में बंधे मवेशी भी चोटिल हो गए। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर आपदा से जनपद के कई मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश
बागेश्वर 5.00 एमएम
कपकोट 12.5 एमएम
गरुड़ 20.00 एमएम
नदियों का जल स्तर
सरयू 866.00 मीटर
गोमती 863.10 मीटर