{"_id":"5b6346744f1c1ba61f8b68c0","slug":"41533232756-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐठाण में नंदा महोत्सव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐठाण में नंदा महोत्सव की तैयारी शुरू
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के ऐठाण वार्ड में नंदा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। बैठक में तय किया गया कि इस बार जयपुर से नंदा मैय्या और लाटू देवता की मूर्तियां मंगाई जाएंगी। भोग कक्ष का निर्माण भी करवाया जाएगा। पूजा के लिए पेठी गांव से आने वाले देव डांगरों का भराड़ी बाजार पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया जाएगा। बैठक में सभी से महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुटने को कहा गया।
ऐठाण वार्ड स्थित भगवती मंदिर परिसर में डॉ. शेर सिंह ऐठानी की अध्यक्षता, खीम सिहं ऐठानी के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया कि नंदा महोत्सव 10 सितंबर से शुरू होगा। बैठक में कहा गया कि 12 सितंबर को पूजा के लिए पेठी गांव से भगवती और लाटू देवता के देव डांगर आएंगे।
13 को भंडारा होगा। बैठक में ऐठाण, बमसेरा, भानी, भयूं, लीमा, जसरौली, पालीडुंगरा और हिचौड़ी के लोगों से महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अभी से जुटने को कहा गया। वहां सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सरपंच दीपक ऐठानी, भूपाल सिंह ऐठानी, जसौद सिंह, मोहन सिंह, जगत सिंह, नैन सिंह, माधो सिंह, दरबान सिंह कुंवर, बहादुर सिंह श्याम सिंह परिहार आदि थे।