फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी

स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी

Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करें अधिकारी
बागेश्वर। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग में नए विस्तारित नगरपालिका, नगरपंचायत क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डीएम को क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्ययोजना शीघ्र शहरी विकास विभाग को प्रेषित करें।
विज्ञापन

उन्होंने नगरपालिका और नगर पंचायतों में चल रहे स्वच्छता कार्य की रैंकिंग में सुधार की दिशा में कार्य करने को कहा। पेयजल योजना का निर्माण और सुधार सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम रंजना राजगुरु ने नगरपालिका, नगरपंचायत, जलसंस्थान, विद्युत आदि विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए नए विस्तारित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों की राय लेकर कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बैठक में सीडीओ एएसएस पांगती, एसडीएम एसएस राणा, रविंद्र सिंह बिष्ट, ईई विद्युत भाष्कर पांडेय, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, ईओ कपकोट कृपाली सिंह, जलसंस्थान के जेई नीरज तिवारी, एसडीओ फारेस्ट बीएस साही, शहरी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

16 बीजीएस 08 पी - वीडिया कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed