फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मुकेश, चंद्रशेखर और मनीष प्रथम

मुकेश, चंद्रशेखर और मनीष प्रथम

Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुकेश, चंद्रशेखर और मनीष प्रथम
बागेश्वर। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर नगर के राइंका में हुई निबंध, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता में मुकेश, चंद्रशेखर और मनीष प्रथम रहे। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि देवभूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटक स्थलों का खूब विकास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


राइंका सभागार में हुई निबंध प्रतियोगिता में मुकेश कुमार, सूरज कुमार और चंदन भंडारी पहले तीन स्थान पर रहे। स्लोगन में चंद्रशेखर प्रथम, मोहित जोशी द्वितीय और दीपक लाल तृतीय रहे। भाषण में मनीष कुमार प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय और चंद्रशेखर गुर्रानी तृतीय रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यटकों का दिल जीतने की आवश्यकता है। एशिया की सबसे लंबी पैदल, दुर्गम, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहसिक नंदा राजयात्रा द्वारा हम सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने में सफल हुए हैं। संचालन एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने किया। कहा कि विश्व पर्यटन संगठन ने इस वर्ष के लिए सस्टेनेबल टूरिज्म ए टूल फॉर डेवलपमेंट थीम निर्धारित की है। वहां संजय टम्टा, नवीन जोशी, सुरेश राम, डीएस कपकोटी, राजीव निगम, जितेंद्र जोशी, प्रताप मेहरा, महिपाल डसीला, नंदन बोरा, चंद्रकांत पांडे आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed