फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   4080 answer sheets were evaluated in Bageshwar.

Bageshwar News: बागेश्वर में 4080 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

Thu, 28 Mar 2024 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 28 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
4080 answer sheets were evaluated in Bageshwar.
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में बने मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन परीक्षकों ने 4080 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से विभाग ने स्थानीय स्तर पर प्रतीक्षा सूची में रखे गए 22 अतिरिक्त परीक्षकों को भी तैनात किया है। जिले में इस बार होने वाली 5,809 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए पहले 140 परीक्षक तैनात किए गए थे, नए परीक्षकों की तैनाती के बाद परीक्षकों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है।
विज्ञापन

मूल्यांकन के उप नियंत्रक और राइंका के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी 14 टेबल पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। इस दौरान हाईस्कूल की 2644 और इंटरमीडिएट की 1436 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के लिए सीईओ जीएस सौन मुख्य नियंत्रक, डॉ. केएन कांडपाल पर्यवेक्षक, राजेश आगरी, हेम चंद्र जोशी सह उप नियंत्रक बनाए गए हैं और 14 उप प्रधान परीक्षक, 28 अंकेक्षक भी तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन का कार्य दस अप्रैल तक पूरा किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed