फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   32nd road safety month begins with awareness rally

जागरूकता रैली के साथ 32वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
32nd road safety month begins with awareness rally
बागेश्वर में सड़क सुरक्षा माह के तहत निकली रैली में एसपी और पुलिस अधिकारी, कर्मचारी। संवाद न्यूज - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कांडा/कपकोट। 32वें सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ जागरूकता रैली के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और एआरटीओ किशन चंद्र पलड़िया ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल पुलिस जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर से शुरू हुई यह रैली तहसील रोड, एसबीआई तिराहा, माल रोड, पिंडारी रोड, नया सरयू पुल, दुग बाजार होते हुए नुमाइशखेत मैदान पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां ली थी। उन्होंने नारों के जरिये भी लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों की जानकारी दी । इससे पहले रैली को रवाना करते हुए एसपी और एआरटीओ ने सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है। रैली में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा का संकल्प भी लिया। संचालन राइंका के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने किया। रैली में पुलिस जवानों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा के छात्र-छात्राओं और विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेटों ने भी भागीदारी की। इस मौके पर सीओ विपिन चंद्र पंत, निरीक्षक अनिल नयाल, अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र, एसआई खष्टी बिष्ट, यातायात प्रभारी प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कांडा में थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, कपकोट में थानाध्यक्ष मदन लाल, कौसानी में थानाध्यक्ष निधि शर्मा, झिरौली की थानाध्यक्ष सुरभि राणा के नेतृत्व में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed