{"_id":"5cb37968bdec22764d27036b","slug":"31555265896-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार उपभोक्ताओं को है गैस की होम डिलीवरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 हजार उपभोक्ताओं को है गैस की होम डिलीवरी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर व आस पास के गांवों में उपभोक्ता लंबे समय से घरेलू गैस की होम डिलीवरी की मांग कर रहे हैं। गैस की होम डिलीवरी न होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के आस पास 28 हजार से अधिक उपभोक्ता गैस की होम डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। कठायताबाड़ा, नदी गांव, ठाकुरद्वारा, माजियाखेत, बिलौना, कफलखेत, मंडलसेरा के अंदरूनी हिस्सों में सिलेंडर होम डिलीवरी नहीं हो रही है। उपभोक्ता खुद ही कंधे पर रखकर सिलिंडर घर तक पहुंचाने को मजबूर हैं। गैस की होम डिलीवरी नहीं होने से उपभोक्ता कई किमी पैदल चलकर गैस सिलिंडर की व्यवस्था कर रहे हैं। शहर के उपभोक्ता विगत कई सालों से होम डिलीवरी की मांग कर रहे हैं। आस पास के गांवों के ग्रामीण उपभोक्ता भी होम डिलीवरी न होने से नाराज हैं। होम डिलीवरी के अभाव में उपभोक्ता किचन तक सिलिंडर पहुंचाने की बड़ी कीमत चुका रहे हैं।
= कोट
बागेश्वर शहर सहित आस पास के उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा देने के लिए इंडेन गैस सर्विस प्रतिबद्ध है। टेंडर हो चुका है। आचार संहिता के उपरांत बांड होगा। जिसमें होम डिलीवरी भी शामिल है। बांड होने के उपरांत उम्मीद है कि लोगों को होम डिलीवरी की सुविधा मिल सकेेगी।- बसंत तिवारी, प्रबंधक इंडेन गैस सर्विस