{"_id":"5bf058cabdec22699d5adbe4","slug":"31542478026-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हा रघुनंदन प्राण प्रीते तुम बिनु नियत बहुत दिन बीते...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हा रघुनंदन प्राण प्रीते तुम बिनु नियत बहुत दिन बीते...
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। धरमघर की रामलीला में शुक्रवार शाम सुमंत के अयोध्या लौटने, दशरथ देह त्याग, राम भरत का चित्रकूट में मिलन के दृश्य का खूबसूरत मंचन किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय ठेकेदार प्रकाश महर, विशिष्ट अतिथि पूर्व बीडीसी सदस्य दीपा महर और होटल व्यवसाई नंदन सिंह गैड़ा थे। रामलीला मंच में राजा दशरथ द्वारा श्रवण कुमार को तीर मारने और पानी के लिए प्यासे माता पिता द्वारा दशरथ को श्राप देने के दृश्य का मंचन किया। सुमंत ने अवध में काहे मुख ले जाऊं..., नाथ भानु सुनो प्रभु...चौपाई गाई। दशरथ ने हा रघुनंदन प्राण प्रीते तुम बिनु नियत बहुत दिन बीते...चौपाई गाई। वहां कमेटी के अध्यक्ष उमा पंचपाल, संयोजक गोकुल पंचपाल, व्यवस्थापक केदार महर, गंगा पांगती, दीप चंद्र जोशी, मंदोदरी, पप्पू लाल वर्मा और पूनम धामी थे। हास्य कलाकार हरीश तिवारी ने अपनी कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। संचालन व्यवस्थापक केदार महर ने किया।