{"_id":"5bcccae2bdec2269b1698a80","slug":"31540147938-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून बीतने के बाद भी नहीं हटा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून बीतने के बाद भी नहीं हटा मलबा
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसूनी सीजन के दौरान बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग में आया मलबा अभी तक हटा नहीं सका है। इससे विभिन्न स्थानों में दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से आवागमन जल्द सुचारु करवाने की मांग की है।
बालीघाट- धरमघर मोटर मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पसरा मलबा बरसात का सीजन खत्म होने के बाद भी नहीं हटाया जा सका है। ग्राम करूली, चिंड़ंग, डुंगरी, दोफाड़ आदि स्थानों में मलबे से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त सड़क में वाहन फंस रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी है। रविवार को बैठक कर पुंगर घाटी विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि सड़क ही नहीं पुंगर घाटी में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई आदि समस्याओं का भी निराकरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द सड़क सुविधा बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हरीश कालाकोटी, राजेश रौतेला, दीवान सिंह, भगवत सिंह, नरेंद्र रौतेला, सुंदर सिंह, मनोज धपोला, जगदीश सिंह, विनोद सिंह, गोलू भाई आदि थे।