{"_id":"59455caf4f1c1b3b5d8b4721","slug":"31497717935-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आत्महत्या पर केंद्र और राज्य सरकार की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आत्महत्या पर केंद्र और राज्य सरकार की निंदा
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आत्महत्या के लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार
बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बेड़ीनाग के डोलडुंगरी गांव में कर्ज में डूबे किसान सुरेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या करने की घटना पर दुख जताया गया। कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती किसान आत्महत्या के लिए केंद्र और भाजपा की प्रदेश सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और उनकी निंदा की। बैठक में तय किया गया कि इन घटनाओं के विरोध में 18 जून को चौक बाजार में उपवास रखा जाएगा।
जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों की गलत नीतियों के कारण कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। एक तरफ सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरे होने पर सरकारी धन पानी की तरह बहा रही है, वहीं किसानों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनने और उनकी कर्जमाफी न होने से वह आत्महत्या को मजबूर हैं। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह निराशाजनक बताया। कार्यकर्ताओं से 18 जून को उपवास कार्यक्रम में बढ़चढ़कर शामिल होने को कहा है। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता विनोद पाठक ने किया। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व मंत्री राजेंद्र टंगडिय़ा, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, रणजीत बोरा, बालकृष्ण, किशन कठायत, प्रताप नेगी, बाला दत्त तिवारी, भगत रावल, ललित बिष्ट, धीरज कोरंगा, अंकुर उपाध्याय और ईश्वर पांडे आदि थे।