बागेश्वर। जिला पंचायत परिसर में आयोजित 25 दिवसीय डिजाइनिंग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। शिविर में 30 महिलाओं ने साड़ी, कपड़े और पेंटिंग डिजाइनिंग के गुर सीखे। सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।
मास्टर ट्रेनर कंचन उपाध्याय और आई डिजाइन विशेषज्ञ सावित्री पटेल ने महिलाओं को डिजाइन की नवीनतम विधाओं, रंग संयोजन, वस्त्र कला और व्यवसायिक दृष्टिकोण से उत्पाद निर्माण की बारीकियां सिखाईं। शिविर के दौरान प्रत्येक प्रतिभागी महिला को प्रतिदिन 300 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इस मौके पर पूजा परिहार, नीलम मालदा, भावना उपाध्याय, हिमानी उपाध्याय, मनीषा टंगड़िया, सविता आदि मौजूद रहीं। संवाद