फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   30 patwari outposts from Bageshwar district

बागेश्वर जिले से 30 पटवारी चौकियां खत्म होंगी 

Fri, 12 Jan 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 12 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
जिले की आधी से अधिक की आबादी की सुरक्षा व्यवस्था संसाधन विहीन राजस्व पुलिस के हाथों में है। विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण अपराधों को नियंत्रण करने से लेकर किसी मामले में खुलासे को लेकर राजस्व पुलिस असहाय नजर आई है। 
विज्ञापन


2.62 लाख की आबादी बागेश्वर जिले में कुल 940 गांव हैं, इनमें 847 आबाद ग्राम हैं। 2246 वर्ग किमी में फैले जिले में 60 पटवारी क्षेत्र हैं। इनमें से 30 क्षेत्र रेगुलर पुलिस के अधीन आते हैं, जबकि शेष 30 क्षेत्रों की कानून व्यवस्था का जिम्मा राजस्व पुलिस पर है। बागेश्वर तहसील क्षेत्र में तल्ला कत्यूर और दुग को छोड़कर बाकी ग्रामीण क्षेत्र राजस्व विभाग के अधीन हैं।
विज्ञापन


गरुड़ में दो पटवारी क्षेत्र ही पुलिस के पास है। शेष का राजस्व गांवों का जिम्मा पटवारी के पास है। कपकोट और कांडा का पूरा क्षेत्र रेगुलर पुलिस के पास है। जिले की छह तहसील और एक उप तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह हैं कि तहसीलदारों के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। जिले की बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी तहसील और सामा उपतहसील का कामकाज तीन नायब तहसीलदार चला रहे हैं। कानूनगो के छह पदों में से मात्र एक ही कानूनगो तैनात है। पटवारियों के आधा दर्जन पद रिक्त चल रहे हैं।


अनुसेवकों के पद विभाग में समाप्त कर दिए गए हैं। जिले के सभी क्षेत्रों में बनाई गई पटवारी चौकियां उजाड़ पड़ी हैं। राजस्व क्षेत्र में कोई अपराध होने पर मुजरिम को लाने-ले जाने के लिए कोई वाहन तक विभाग के पास उपलब्ध नहीं रहता है। ऐसे में राजस्व क्षेत्रों में घटित होने वाली बड़ी आपराधिक घटनाओं का खुलासा करने के लिए राजस्व विभाग को रेगुलर पुलिस में मामले हस्तांतरित करने को मजबूर रहना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed