फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   3 Crore Loan Sanctions In Veer Chandra Singh Garhwali Yojna

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में 3.30 करोड़ का ऋण स्वीकृत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
3 Crore Loan Sanctions In Veer Chandra Singh Garhwali Yojna
बागेश्वर के जिला कार्यालय सभागार में लोन के लिए साक्षात्कार लेते प्रभारी डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रभारी डीएम चंद्र सिंह इमलाल की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के आवेदकों के साक्षात्कार कराए गए। जिला स्तरीय समिति ने विभिन्न मदों में 20 लोगों आवेदकों के लिए 3,30,37,000 के ऋण को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रभारी डीएम इमलाल ने संबंधित अधिकारियों को स्वरोजगार के लिए आने वाले आवेदनों की भलीभांति जांच करने और पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने को कहा। सभी बैंकर्स को आवेदन पत्रों का समय पर हल करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समिति ने वाहन मद के सात प्रार्थना पत्रों पर 70.37 लाख, गैर वाहन मद के सात प्रार्थना पत्रों पर 1.46 करोड़ और दीन दयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे योजना के छह आवेदन पत्रों पर 1.14 करोड़ के ऋण को स्वीकृति देकर बैंकों को भेजा। प्रभारी डीएम ने लाभार्थियों से कहा कि जिस उद्देश्य से ऋण ले रहे हैं, राशि भी उसी योजना में खर्च की जानी चाहिए। बैठक में डीडीओ संगीता आर्या, लीड बैंक अधिकारी एनआर जौहरी, महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल, डीडीएम गिरीश पंत, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलड़िया, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed