फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   25 goats mysteriously disappear from the forest, raising concerns about theft

Bageshwar News: जंगल से 25 बकरियां रहस्यमय ढंग से गायब, चोरी की आशंका से पशुपालक परेशान

Thu, 29 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
25 goats mysteriously disappear from the forest, raising concerns about theft
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के कन्यालीकोट के स्यालडुंगा गांव में एक पशुपालक की 25 बकरियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं हैं। काफी खोजबीन के बाद भी जब बकरियों का पता नहीं चला तो पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पशुपालक ने आशंका जताई है कि कोई उनकी बकरियों को वाहन में लादकर ले गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार स्यालडुंगा निवासी गोपाल राम ने बीते 24 जनवरी को अपनी 25 बकरियां जंगल में चरने के लिए भेजी थीं। उनकी पत्नी बकरियों के साथ गई थीं। दोपहर के वक्त जब वह कुछ देर के लिए घर आईं और वापस जंगल पहुंचीं तो वहां बकरियां नहीं थीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना परिवार और ग्रामीणों को दी। बकरियों के लापता होने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर तीन दिनों तक आसपास के घने जंगलों की खाक छानी लेकिन कहीं भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित गोपाल राम का कहना है कि यदि किसी जंगली जानवर ने हमला किया होता तो कम से कम मृत बकरियों के अवशेष मिलते लेकिन एक साथ 25 बकरियों का गायब होना और कोई भी अवशेष न मिलना बड़े गिरोह की ओर इशारा कर रहा है। उन्हें शक है कि सड़क मार्ग के पास से कोई गिरोह उनकी बकरियों को गाड़ी में भरकर ले गया है। उन्होंने कपकोट थाने में पहुंचकर पुलिस से बकरियों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सीओ, मनीष शर्मा ने बताया कि बकरियों की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। आसपास के गांवों में भी बकरियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के संभावित रास्तों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed