{"_id":"6287d5e79a8c8f04a66469ce","slug":"243-passed-physical-activity-test-bageshwar-news-hld463281140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में शारीरिक दक्षता परीक्षा में 243 अभ्यर्थी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में शारीरिक दक्षता परीक्षा में 243 अभ्यर्थी सफल
विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता परीक्षा देते युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। शुक्रवार को 400 में से 270 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 243 अभ्यर्थी पास हुए।
पुलिस भर्ती के लिए जिले के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही पुलिस लाइन में युवाओं का आना शुरू हो रहा है। सुबह छह बजे तक युवा भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्र जांचे। शारीरिक परीक्षा के तहत दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बॉल थ्रो, रस्सीकूद आदि कराए गए। इस दौरान युवाओं ने भरपूर जोश दिखाया। भर्ती के दौरान युवाओं को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों की टीम भी भर्ती स्थल पर तैनात की गई है।
एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वह भर्ती प्रक्रिया पर स्वयं नजर रख रहे हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा तीन जून तक चलेगी। इस दौरान सीओ बागेश्वर शिवराज सिंह राणा, सीओ ऑपरेशन अंकित कंडारी, भर्ती प्रभारी सोहेल अनवर शम्शी, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।