{"_id":"66047eaf3e7dcae615026be9","slug":"23-percent-youth-voter-will-play-key-role-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-105305-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में 23 प्रतिशत युवा मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में 23 प्रतिशत युवा मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता
Thu, 28 Mar 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 28 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
48,957 युवा मतदाता हैं जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर
2514 नए मतदाताओं के नाम जुड़े इस बार सूची में
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में इस बार युवा मतदाता निर्णायक साबित हो सकते हैं। जिले में 48,957 मतदाता युवा हैं। इनमें 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 4000 से अधिक है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले की दोनों सीटों पर करीब 23 फीसदी मतदाता युवा हैं।
जिले की दोनों सीटों पर 216989 मतदाता हैं। इनमें बागेश्वर विधानसभा सीट में 117477 और कपकोट विधानसभा क्षेत्र में 99512 मतदाता हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले की दोनों सीटों पर 48,957 युवा मतदाता हैं। इनमें 18-19 वर्ष के 4,047 मतदाता हैं। इस बार 2514 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जुड़े हैं। जिले की दोनों सीटों में 19 से 20 वर्ष के 44, 910 मतदाता हैं।
युवाओं पर रहेगा फोकस
बागेश्वर। जिले में प्रत्याशियों का फोकस युवा मतदाताओं पर रहेगा। चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी युवाओं को रिझाने की हरसंभव कोशिश करेंगे। सत्ताधारी दल के प्रत्याशी युवाओं के लिए उठाए गए कदमों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश करेंगे तो विपक्षी खासकर कांग्रेस अग्निवीर योजना के साथ ही बेरोजगारी को मुद्दा बनाएगी।