{"_id":"5ba13371867a557eac52832c","slug":"21537291121-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंगोली में प्रस्तावित पुलिस चौकी ग्वाड़ पजेणा में बनने से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंगोली में प्रस्तावित पुलिस चौकी ग्वाड़ पजेणा में बनने से भड़के ग्रामीण
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लाक के डंगोली में प्रस्तावित पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का निर्माण ग्वाड़ पजेणा में किए जाने से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर चौकी का निर्माण डंगोली में ही कराने की मांग की है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का निर्माण पूर्व में डंगोली में प्रस्तावित था। जिसे अब ग्वाड़ पजेणा में बनवाया जा रहा है। डंगोली में ऐतिहासिक कोट भ्रामरी मेला लगता है। यह एक व्यावसायिक स्थल भी है। यहां बैंक, वन विभाग का कार्यालय और डाकघर भी है। मल्ला कत्यूर, लाहुरघाटी, घेटी, घांघली घाटी आदि क्षेत्रों की मुख्य बाजार है। नजदीक में पुलिस चौकी होने पर सभी को सुविधा होगी। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य नवीन गोस्वामी, उप प्रधान आंनद सिंह, पूर्व प्रधान संजीव पांडे, दीवान चंद्र और रमेश राम आदि थे। डीएम रंजना राजगुरु ने मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।