{"_id":"5b1c1edf4f1c1bda6e8b7376","slug":"21528569567-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारती की पूनम मेहता बनी लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारती की पूनम मेहता बनी लेफ्टिनेंट
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती जारती गांव की पूनम मेहता आर्मी नर्सिंग सर्विसेज (एमएनएस) में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गई हैं। शनिवार को चंडी मंदिर चंडीगढ़ में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट का तमगा लगते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहां मौजूद पूनम के माता-पिता की आंखें खुशी से भर आईं। पूनम ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने गांव के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। उनके लेफ्टिनेंट बनने से समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। घर में पूनम की दादी जयंती देवी को बधाई देने वालों का तांता लगा है। ताऊ ने लोगों का मुंह मीठा कराया।
जारती गांव के ऑनरेरी कैप्टन शोबन सिंह मेहता ने बताया कि उनकी भतीजी एमएनएस में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्हें कमांड हॉस्पीटल बंगलूरू में पहली नियुक्ति मिली है। पूनम ने गांव की पाठशाला से प्राइमरी की पढ़ाई की। इसके बाद आर्मी स्कूल बरेली से हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा क्रमश: 2006, 2008 में प्रथम श्रेणी में पास की है। उन्हें एनसीसी का सी सर्टिफिकेट भी हासिल है। पूनम की माता अंबा देवी गृहिणी हैं जबकि उनके पिता चंचल सिंह मेहता बंगाल इंजीनियर से रिटायर्ड सूबेदार हैं। अब वह सपरिवार बरेली में रहते हैं। समय-समय पर वह गांव आते रहते हैं। पूनम के लेफ्टिनेंट बनने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। खुशी जताने वालों में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य बहादुर राम, ग्राम प्रधान भूपाल राम और बीडीसी सदस्य चंद्र राम आदि शामिल हैं।