{"_id":"5a0dc15c4f1c1bee688bbd11","slug":"21510850908-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे से बूढ़े तक कर रहे योग और प्राणायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे से बूढ़े तक कर रहे योग और प्राणायाम
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की जिला इकाई की ओर से कनस्यारी, द्यौनाई, जोशीखोला और मन्युड़ा में आयोजित योग और ध्यान शिविर बृहस्पतिवार को भी जारी रहे। शिविरों में बच्चे से लेकर बूढ़े तक योग और प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं।
युवा योगेश्वर कमलेश मेहता ने साधकों को बताया कि नियमित योग करने से मधुमेह और डायबिटीज की बीमारी खत्म हो जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि योग और ध्यान लगाने से एकाग्रता बढ़ती है। चंचलता, उतावलापन और जिद्दीपन से मुक्ति मिलती है। इससे बुद्धि में भी निखार आता है।
प्रशिक्षकों ने साधकों से कहा कि अच्छे शरीर के लिए नियमित योग जरूरी है। कनस्यारी में नीलम, मन्युड़ा में जिला महामंत्री केवलानंद और द्यौनाई में ममता ने साधकों को योग और प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं के बारे में बताया। मनोज और सुनील ने शिविरों का संचालन किया।