{"_id":"59e249654f1c1b68678b5bfd","slug":"21508002149-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्याह्न भोजन में ए ग्रेड का चावल-दालें शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्याह्न भोजन में ए ग्रेड का चावल-दालें शामिल करें
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मध्याह्न भोजन योजना को लेकर डीएम रंजना की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ए ग्रेड के चावल, अच्छी क्वालिटी की दालें और सब्जियां लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि एसडीएम हर माह तहसीलों में खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी व सीआरसी के अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सभी समन्वयक ए ग्रेड के चावल एवं अच्छी दाल-सब्जियां लेंगे।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चावल के ग्रेड की परख के लिए एमडीएम के चावल के नमूने रखने को कहा। डीएम ने सभी स्कूलों में गैस कनेक्शन, पेयजल, विद्युत से संबंधित जानकारी भी ली।
विज्ञापन
बैठक में एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट, रिंकू बिष्ट, सुंदर सिंह, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी, केवलानंद जोशी, बीआरसी, सीआरसी के अधिकारी, समन्वयक और प्रधानाचार्य उपस्थित थे।