{"_id":"599b13244f1c1b32528b4683","slug":"21503335204-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। पिछले पांच माह से शिक्षकों की तैनाती की मांग करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से अभिभावकों में रोष है। उन्होंने रिक्त पदों में शिक्षकों की तैनाती नहीं करने पर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
अभिभावक मुरलीधर जोशी सहित अन्य अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण पांच माह से पठन-पाठन चौपट हो गया है। विद्यालय में गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक से मांग करने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है।
सभी अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पांच दिन के अंदर सभी महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षकों की तैनाती नहीं करने पर धरना व चक्काजाम करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में माधवी देवी, नीमा पांडे आदि अभिभावक शामिल थे।