{"_id":"5af33c694f1c1b5c098b8ff0","slug":"201525890153-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक से मिले आश्वासन पर काम पर लौटे पीपीपी मोडकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक से मिले आश्वासन पर काम पर लौटे पीपीपी मोडकर्मी
Updated Wed, 09 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। शील नर्सिंग होम बरेली के तहत पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी के डाक्टर्स और कर्मचारी प्रबंधक अशोक पटेल से मिले आश्वासन के बाद बुधवार से सभी काम पर लौट आए।
फरवरी महीने से अब तक के वेतन की मांग को लेकर वह ओपीडी और आपातकालीन सेवा के कार्य बहिष्कार पर थे। प्रबंधक ने कहा कि अस्पताल से शील नर्सिंग होम का अनुबंध रहे या न रहे डॉक्टर, कर्मचारियों को वेतन जरूर मिलेगा। संस्थान शासन से बजट प्राप्त करने की पूरी कोशिश में जुटा है। आश्वासन से संतुष्ट होकर कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी।
साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि आश्वासन शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। कर्मियों के हड़ताल से लौटने पर अस्पताल का कामकाज अब सामान्य रूप से चलना शुरू हो गया है। वहां पर नीरज पांडे, हरीश भट्ट, प्रवीण ऐठानी, हरिओम उपाध्याय, लता आर्या, ज्योति पांडे, विनीता बिष्ट, ललित गोस्वामी, लता आर्या, सबिता पांडे, ललिता, योगेश्वरी पांडे, मंदीप कुमार, राधा, सुरेश धानिक, हिमानी देव, ऊषा तड़ागी आदि मौजूद थे।