{"_id":"5a394b3e4f1c1bd0408bdd9f","slug":"201513704254-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश प्रेम की भावना जगाते हैं स्काउट गाइड शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश प्रेम की भावना जगाते हैं स्काउट गाइड शिविर
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय सीमार में तीन दिनी स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्घाटन संयोजक और विद्यालय की प्राचार्य कीर्ति पवांर ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में देश प्रेम की भावना पैदा होगी और अनुशासन की सीख मिलेगी।
शिविर के मुख्य प्रशिक्षक देवी दत्त जोशी और चंपा कोरंगा ने स्काउट गाइडों को स्काउट गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा, नियम, प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य के सामान्य नियम, गांठ बंधन, आग से बचने के लिए सावधानियां आदि की जानकारी दी। इस दौरान स्काउट प्रभारी एके शर्मा, गाइड प्रभारी गीता रावत सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। प्राचार्य ने बताया कि 20 दिसंबर को स्काउट गाइड सिमार गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।