{"_id":"5c114a9dbdec2241836bbad6","slug":"191544637085-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्ती में 15 को स्वास्थ्य शिविर लगेगा, स्थिति में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्ती में 15 को स्वास्थ्य शिविर लगेगा, स्थिति में हो रहा सुधार
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के बास्ती तथा सनगाड़ में विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़े लोगों की हालत में सुधार हो रहा है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी है। लोग अपने-अपने कार्यों में लगे हैं। जिलाधिकारी रंजना राज गुरु ने सीएमओ को ग्रामीणों का स्वास्थ्य पूर्ण रूप से ठीक हो जाने तक गांव में चिकित्सकों की टीम तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को बास्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। जिसमें विशेषज्ञ डाक्टर बास्ती तथा सनगाड़ के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। बास्ती गांव की प्रधान दीपा देवी ने कहा कि बास्ती में हुई इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाए। उन्होंने प्रभावितों को जल्द मुआवजा देने की मांग की। इधर कपकोट कांडा के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके। ब्यूरो