{"_id":"5bedb74bbdec22698671ff60","slug":"191542305611-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा में दशरथ कैकयी संवाद रहा रोचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा में दशरथ कैकयी संवाद रहा रोचक
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा की रामलीला में दशरथ कैकयी संवाद और वन गमन के कार्यक्रम का मंचन किया गया। यहां रामलीला देखने वालों की खासी भीड़भाड़ रही। रामलीला मंच में राजा दशरथ द्वारा श्री राम को राजपाठ सौंपने के लिए वशिष्ठ महराज से परामर्श करने, मंथरा द्वारा कैकयी को राजा दशरथ से एक से राम को 14 बरस का वनवास और दूसरे से भरत का राजपाठ देने का वरदान देने की मांग करने, कैकयी के कोप भवन जाने, दशरथ को कैकयी को समझाने, न मानने पर उसे दो वरदान देने, दशरथ की आज्ञा से राम, लक्ष्मण और सीता के साथ 14 बरस के लिए वन को जाने के दृश्य का मंचन किया गया। दशरथ ने कैकयी से सुमुखि सुलोचनी...चौपाई गाई जबकि कैकयी ने दे हो राजा मोहे दोई वरदाना...चौपाई गाई। दशरथ की भूमिका भूपाल नगरकोटी ने कैकयी की ललित माजिला ने निभाई। वहां कमेटी के अध्यक्ष गुंसाई सिंह धपोला, प्रबंधक हीरा प्रकाश नगरकोटी, ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी, भूपाल सिंह नगरकोटी, उमा जोशी, जगत सिंह, आलम सिंह और पूर्व प्रधान हीरा कर्म्याल आदि थे।