{"_id":"5b63467c4f1c1b9b3e8b4c3e","slug":"191533232764-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौलियागांव में तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौलियागांव में तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रावतसेरा के नौलियांगांव में तेंदुओं की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुओं ने अब तक कई लोगों के मवेशियों को अपना निवाला बना लिया है। तेंदुओं के भय से महिलाओं और बच्चों का अकेले इधर-उधर जाना मुश्किल हो गया है। बच्चे भी अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम से वन विभाग को तेंदुओं को पकड़ने के लिए शीघ्र पिंजरा लगाने के निर्देश देने की मांग की है।
तेेंदुए ने पिछले दिनों नारायण सिंह गुड्डू की दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। उसने अनेक पशु पालकों के गाय, बैल और पालतू कुत्तों को भी मार डाला है। अवकाश प्राप्त शिक्षक भूपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए शाम होते ही गांव में धमक जा रहे हैं। तेंदुओं के बेखौफ घूमने से हर कोई भयभीत है। ग्रामीणों ने बताया वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए कई बार पिंजरा लगाने की मांग कर दी है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। वहां भूपाल सिंह रावत, भीम सिंह, देवराज रावत, नारायण सिंह, मनोज, गोविंद रावत, प्रताप सिंह रावत आदि थे।