{"_id":"59e24b544f1c1bdb538b7751","slug":"191508002644-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉक ड्रिल के जरिए दी बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉक ड्रिल के जरिए दी बचाव की जानकारी दी
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा में भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर भूकंप के झटकों के नुकसान और हताहतों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रशिक्षण दिया गया। छात्र-छात्राओं को भूकंप आने पर कक्षा में ही बचाव के तरीके, खुले मैदान में आने, घायलों का रेस्क्यू करने और इलाज आदि का अभ्यास कराया गया।
प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने कहा कि यह जिला भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है। भूकंप के झटकों को रोका तो नहीं जा सकता है, लेकिन जागरूक रहकर उससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं से भूकंप के प्रति समाज में जागरूकता लाने को कहा।