फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   राजपत्रित अधिकारी भी करेंगे स्ट्रांग रुम की सुरक्षा

राजपत्रित अधिकारी भी करेंगे स्ट्रांग रुम की सुरक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
राजपत्रित अधिकारी भी करेंगे स्ट्रांग रुम की सुरक्षा

विज्ञापन
बागेश्वर। इस लोस चुनाव में पहली बार राजपत्रित अधिकारियों को भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईटीबीपी, पीएसी, पुलिस के साथ ही इन अधिकारियों की ड्यूटी भी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट लगाई गई है।

लोस चुनाव के लिए 11 अप्रैल को वोटिंग हुई। 12-13 अप्रैल को बागेश्वर और कपकोट के दूरस्थ इलाकों की पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। इसके बाद ईवीएम को डिग्री कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तीन चक्र आईटीबीपी, पीएसी और पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


इनमें तकरीबन 70 जवान मुस्तैद रहेंगे। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इधर फोर्स के अलावा राजपत्रित अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। ये अधिकारी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इन अधिकारियों में एसडीएम, ईई, एई, परियोजना निदेशक समेत कई अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों की रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा बना है रोस्टर
14-16 अप्रैल : सुबह छह से दोपहर दो बजे तक एई लोनिवि, दो से रात 10 बजे तक एसई सिंचाई जगदीश तिवारी, रात 10 से सुबह 6 बजे तक ललित रावत उप परियोजना प्रबंधक ग्राम्या
17-19 अप्रैल: सुबह छह से दोपहर दो बजे गीतांजलि बंगारी भूमि संरक्षण अधिकारी, दो से रात 10 नेहा शर्मा एई लोनिवि, 10 से सुबह छह बजे तक मनोहर मर्तोलिया सहायक निबंधक होंगे

20-22 अप्रैल: सुबह छह से दो बजे तक यूसी पंत ईई लोनिवि, दो से रात 10 बजे तक बीसी जोशी एई लोनिवि और रात 10 से सुबह छह बजे तक एनएन सिंह सहायक निबंधक डेयरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed