{"_id":"5bcccaefbdec22699c0c09c4","slug":"181540147951-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में दौड़े पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की याद में दौड़े पुलिस कर्मी
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। शहीद पुलिस कर्मियों की याद में क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। इसमें फायरमैन नीरज बालियान अव्वल रहे। क्रॉस कंट्री में पुलिस लाइन के आरक्षी सुरेश खाती दूसरे जबकि दीपक कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
रविवार को पुलिस लाइन मालता में तमाम पुलिस कर्मियों ने तीन किमी की क्रॉस कंट्री में भाग लिया। प्रभारी एसपी पंकज भट्ट ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इससे पहले प्रभारी एसपी ने शहीद जवानों के आश्रितों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पेंशनर्स की समस्याएं सुनी गई। उनकी कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण का प्रयास किया। इस दौरान सीओ महेश चंद्र जोशी, यातायात प्रभारी भूपेश पांडे आदि थे।