{"_id":"5a8715894f1c1b4e588b8fb1","slug":"181518802313-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई तिराहे से गोमती पुल तक जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई तिराहे से गोमती पुल तक जाम लगा
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को जाम लगा। स्कूल समय में जाम के कारण बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को गोमती पुल से लेकर एसबीआई तिराहे तक कई बार वाहनों के पहिए जाम हो गए। इस दौरान यातायात पुलिस को जाम खोलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़कें ज्यादा ही संकरी हो चुकी हैं। नगर के बीचोबीच से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक अतिक्रमण है। इस सड़क की नालियां भी अतिक्रमण के कारण नजर नहीं आती हैं। इस हालात में एक बड़े वाहन के प्रवेश करते ही सड़क में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। सरयू पुल से लेकर माल रोड और एसबीआइ तिराहे के पास आए दिन जाम लगता रहता है। ब्यूरो