फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   180 liters of milk is traded daily in Kshetrapal village.

Bageshwar News: क्षेत्रपाल गांव में रोजाना 180 लीटर दूध का होता है कारोबार

Wed, 17 Dec 2025 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
180 liters of milk is traded daily in Kshetrapal village.
बागेश्वर। जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डेयरी विकास विभाग की ओर से प्रयास किए जा रह हैं। गरुड़ ब्लॉक के क्षेत्रपाल गांव में जिले का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन हो रहा है। क्षेत्र की 140 से अधिक महिलाएं पशुपालन कर रोजाना 170 से 180 लीटर दूध का उत्पादन कर रही हैं।
विज्ञापन

डेयरी विकास विभाग की ओर से साल 2007 में क्षेत्रपाल गांव में दुग्ध उत्पादन समिति खोली गई। समिति खुलने के बाद क्षेत्र की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में जागरूक किया गया। विभाग की ओर से पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम के साथ मिलकर महिलाओं से उन्नत किस्म के दुधारू पशुओं के चयन के बारे में बताया। साल 2012 के बाद क्षेत्र के दुग्ध उत्पादन में बढ़ावा देखने को मिला। गांव में स्थापित समिति के सचिव दीपक कंसेरी ने बताया कि समिति में रोजाना सुबह दूध को एकत्र किया जाता है। उत्पादकों से गाय का दूध 35 से 52 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 45 से 65 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जाता है। एकत्र दूध से विभिन्न उत्पाद बनाने के लिए उसे जिला मुख्यालय भेजा जाता है। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से उत्पादकों को प्रति लीटर चार रुपये की दर से बोनस भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed