{"_id":"59cbe3964f1c1baf538b4b87","slug":"18-nominations-for-6-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज बागेश्वर में बुधवार को छात्र संघ चुनावों के लिए नामांकन हुआ। छह पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने और छात्रा उपाध्यक्षा पद पर एक उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने से दोनों पदों पर निर्विरोध चयन तय है। चुनाव बृहस्पतिवार को होंगे।
बुधवार को हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए कौशल उपाध्याय, नीरज सिंह, पंकज कुमार, पंकज सिंह मनराल ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर गोविंद चंदोला ने नामांकन कराया। इस पद के लिए दावेदारी कर रहे एक अन्य दावेदार विक्रम गढ़िया ने गोविंद चंदोला को अपना समर्थन देते हुए नामांकन नहीं कराया।
एकमात्र नामांकन होने से गोविंद चंदोला का निर्विरोध चयन तय है। छात्रा उपाध्यक्ष में निशा चौहान और शिवानी चौधरी ने नामांकन कराया। निशा चौहान का नामांकन रद्द हो गया। इस तरह से शिवानी चौधरी का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। सचिव पद पर अंकुर कुमार, रोहित पंत, सुरेंद्र नेगी ने नामांकन किया।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव पद पर मयंक बिष्ट और तनुज कर्म्याल ने नामांकन कराया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक मर्तोलिया, मनोज सिंह धपोला, सोनू गढ़िया, सुंदर दानू ने नामांकन कराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए बसंत कुमार आर्या और भावना जोशी ने नामांकन कराया। नामांकन के तुरंत बाद नामांकन प्रपत्रों की जांच की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना पूरी होते ही विजेता प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए शपथ ग्रहण कराई जाएगी।