{"_id":"5b7323bb42c79222e90e3d3a","slug":"171534272443-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका देवलदार में शिक्षकों की कर्मी से पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइंका देवलदार में शिक्षकों की कर्मी से पढ़ाई प्रभावित
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सरस्वती टम्टा स्मारक राइंका देवलधार में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। शिक्षकों के अभाव में विद्यालय के 250 बच्चों का भविष्य अधर में है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने कहा है कि राइंका देवलधार का 2011 में हाइस्कूल से इंटर में उच्चीकरण हुआ। इसके आठ साल बाद भी विज्ञान का एक भी शिक्षक नहीं है। प्रवक्ताओं के नौ पदों में से भौतिक, रसायन, गणित, हिंदी और राजनीति विषय जबकि एलटी में हिंदी विषय के शिक्षक नहीं है।
चहारदीवारी नहीं होने से लावारिस जानवर परिसर में घुस आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यापक अभिभावक समिति के अध्यक्ष जीवन लाल, बीडीसी सदस्य कमल टम्टा, गीता देेवी, ग्राम प्रधान शोभा देवी चौगांवछीना, जनौटीपालड़ी राजेंद्र प्रसाद, हरीश जनौटी, नवल किशोर, गोपाल जनौटी, विनोद कुमार आदि शामिल हैं।