{"_id":"5b1c1ee44f1c1bf86e8b730f","slug":"171528569572-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के चेतन बने सेना में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के चेतन बने सेना में लेफ्टिनेंट
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भगत सिंह भौर्याल के पुत्र चेतन शनिवार को देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में लेफ्टिनेंट बने हैं। उन्हें भारतीय सेना की 13 पंजाब बटालियन के जम्मू-कश्मीर स्थित अखनूर सेक्टर में पहली नियुक्ति मिली है। उनके लेफ्टिनेंट बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
मूलत: दुग नाकुरी तहसील के जलमानी गांव निवासी लेफ्टिनेंट चेतन का परिवार यहां सैंज गांव में रहते हैं। चेतन का वर्ष 2007 में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा छह में चयन हुआ था। वर्ष 2014 में उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसी साल पहली की कोशिश में एनडीए की परीक्षा पास की और पुणे में एक वर्ष का प्रशिक्षण लिया। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में शनिवार को आयोजित पीओपी के बाद भारतीय सेना के 13 पंजाब बटालियन में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हो गए हैं। चेतन के माता-पिता भी परेड में शामिल हुए। उनके पिता, माता गीता भौर्याल ने बेटे का माथा चूमा और कंधों पर तमगा लगाया। इस उपलब्धि पर विधायक बलवंत भौर्याल, फूफा एडवोकेट आईएस धामी, चाचा दीपक भौर्याल, भाई मोहित भौर्याल, मामा नंदन नगरकोटी, दरबान परिहार, नरेंद्र भौर्याल, सुंदर मेहरा, अर्जुन भट्ट ने खुशी जताई।