फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   श्रद्धा संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारियां पूरी

श्रद्धा संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारियां पूरी

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारियां पूरी
लोहाघाट डुंगरी फर्त्याल के शिवज्यू मंदिर में पुराण कथा के समापन पर हवन यज्ञ में आहुतियां देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा की ओर से भगवान बागनाथ की नगरी में16 से 18 मई तक आयोजित श्रद्धा संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। यज्ञ की सफलता के लिए गायत्री परिजनों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में जाकर व्यापक जनसंपर्क किया।
विज्ञापन

यज्ञ की तैयारियों में जुटे जिलाध्यक्ष बसंत बल्लभ पांडे आचार्य के नेतृत्व में परिजनों ने मंगलवार को व्यापारियों, नागरिकों, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों से व्यापक संपर्क किया। अध्यक्ष पांडे ने बताया कि यज्ञस्थल बागनाथ मंदिर में पंडाल तैयार हो गया है। अतिथियों के रहने, खाने की व्यवस्था कर ली गई है। शांतिकुंज हरिद्वार से टोली यहां पहुंच चुकी है। उन्होंने लोगों से विश्व शांति, समाज में सद्भाव बढ़ाने और प्रकृति में दिन प्रतिदिन बढ़ती हलचल को शांत करने के लिए आयोजित इस महायज्ञ में बढ़चढ़कर शामिल होने की अपील की है। वहां संरक्षक हीरा सिंह ऐठानी, कोषाध्यक्ष गोविंद बाफिला, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, प्रकाश पंत, नवीन साह, दुर्गा असवाल, मीरा रौतेला आदि थे। इधर बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदन रावल ने बताया समिति महायज्ञ को संपन्न कराने में गायत्री परिवार को पूरा सहयोग देेगी।
विज्ञापन


गायत्री महायज्ञ में आज के कार्यक्रम
प्रात: आठ बजे कलशयात्रा।
अपराह्न चार बजे से संगीत प्रवचन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed