{"_id":"5af093ee4f1c1b23338b7205","slug":"171525715950-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करें:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करें:डीएम
Updated Mon, 07 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने अधिकारियों को जन सुनवाई दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजगुरु की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई के दौरान सड़क, पानी और खड़िया खनन आदि से संबंधित शिकायतें आई। डीएम ने प्राप्त आवेदनों में कुछ का निस्तारण मौके पर ही किया। शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर निराकरण के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता सुरेश पांडे ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा खेत संख्याओं की तफ्तीश कराने की मांग की।
डीएम ने मामले में कांडा की एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। सैंज मजियाखेत के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट सड़क किनारे की नाली की मरम्मत, सफाई कराने की मांग की। इसपर डीएम ने लोनिवि, नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्राम प्रधान मेहनरबूंगा की जयंती देवी ने मेहनरबूंगा में बनी पेयजल लाइन जल संस्थान के अधीन करने और ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका से स्वच्छक भेजने की मांग की। भागुली देवी निवासी मंडलसेरा की मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग पर डीएम ने जांच के बाद आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्राम मुसोली के देवेंद्र सिंह ने खड़िया खनन से उनके आवासीय मकान को खतरा पैदा होने, मानकों के अनुसार खनन का कार्य नहीं होने की शिकायत की। डीएम ने पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। अधिकारियों को सात दिन में शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहां पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएसपांगती, प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेसी मंडल, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक आदि मौजूद थे।