{"_id":"5a636ce04f1c1b7e268b56c1","slug":"171516465376-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर देनी होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर देनी होगी परीक्षा
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पांच मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के 53 परीक्षा केंद्रों में कुल 9419 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील बनाया गया है। वहीं, कई केंद्रों में फर्नीचर न होने कारण परीक्षार्थियों कर जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में चहारदीवारी न होने से लावारिस जानवरों के घुसने की आशंका है।
शिक्षा विभाग ने जिले में पांच मार्च से शुरू हो रहे हाइस्कूल और इंटर परिषदीय परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में हाइस्कूल में 2,229 छात्र और 2,496 छात्राएं परीक्षा देेंगी। जबकि 160 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा 12वीं की परीक्षा में 2,085 छात्र, 2,215 छात्राएं और 234 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जिले के बदियाकोट, कर्मी, सूपी, चौड़ास्थल, माजखेत आदि परीक्षा केंद्रों में फर्नीचर न होने के कारण परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी होगी। इसके अलावा आदर्श राइंका कपकोट, सूपी, बोहाला, कांडा आदि परीक्षा केंद्रों में चहारदीवारी नहीं होने से लावारिस जानवर घुसते रहते हैं।