फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बागेश्वर जनपद में बारिश नहीं होने से फसलों को हुई क्षति का सर्वेक्षण शुरू

बागेश्वर जनपद में बारिश नहीं होने से फसलों को हुई क्षति का सर्वेक्षण शुरू

Fri, 12 Jan 2018 10:50 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जनपद में बारिश नहीं होने से फसलों को हुई क्षति का सर्वेक्षण शुरू
बागेश्वर। मौसम की बेरुखी के कारण इस साल भी असिंचित भूमि में फसलों को नुकसान की आशंका है। जिले में बारिश नहीं होने के कारण फसलों को हुई क्षति का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। कृषि विभाग और राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त रूप से सर्वेक्षण किया जा रहा है। चार दिन के भीतर क्षति की रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन


जिले में कुल 16,662 हेक्टेयर में फसलें बोई जाती हैं। इनमें से मात्र पांच हजार हेक्टेयर भूमि ही सिंचित है, जबकि 11,662 हेक्टेयर जमीन की खेती मौसम पर निर्भर है। पिछले एक दशक से समय पर बारिश नहीं होने के कारण असिंचित जमीन की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इस सीजन में भी मौसम की बेरुखी के कारण जिले में गेहूं और मसूर की फसलों के प्रभावित होने के आसार गहरा गए हैं। बुवाई के बाद बेहद कम बारिश हुई है।
विज्ञापन


असिंचित क्षेत्र में बीज खेतों में ही सूख गया। जो पौध बाहर निकली, वह पानी नहीं मिलने के कारण पीली पढ़ गई। इसको देखते हुए सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग ने फसलों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि फसलों की बुवाई के बाद जिले में मामूली बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि यदि अब भी अच्छी बारिश हो जाए तो असिंचित क्षेत्र की फसलों में अच्छा सुधार आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed