{"_id":"5c1d211dbdec2256ab4fc413","slug":"161545412893-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो- खो प्रतियोगिता में राउमावि बहुली ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो- खो प्रतियोगिता में राउमावि बहुली ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज रवाईखाल में आयोजित न्याय पंचायत रवाईखाल के खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत सदस्य देवकी देवी व प्रधानाचार्य राइंका रवाईखाल भुवन जोशी ने किया। इसके अंतर्गत हुई बालकों की खो- खो प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली प्रथम, राउमावि बहुली द्वितीय व राइंका रवाईखाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राउमावि बहुली प्रथम, राजीव गांधी नवोदय बहुली द्वितीय व राइंका रवाईखाल तृतीय स्थान पर रहे। बालकों की 100 मीटर की दौड़ में मनीष बिष्ट प्रथम, कमल द्वितीय व साजन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मेघा टम्टा प्रथम, पायल दास द्वितीय व बबीता आर्य तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अजय कुमार व रीना ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, गोला क्षेपण, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संयोजक भुवन जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर सीआरसी समन्वयक प्रकाश ऐठानी, डॉ. दीप्ति रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।