{"_id":"5c193192bdec2257071f5d4d","slug":"161545154962-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसीला से गोलना, सीमा तक जल्द हो सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसीला से गोलना, सीमा तक जल्द हो सड़क निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत गोलना के सीमा तोक के ग्रामीणों को यातायात की सुविधा आज तक नहीं मिल सकी है। प्रस्तावित पांच किमी लंबी सड़क का निर्माण आज तक शुरू न होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपा और सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही की अगुवाई में ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन देकर बताया कि सीमा तोक को सड़क को जोड़ने के लिए वर्ष 2010-14-16 में सर्वे हो चुकी है। पांच किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के नाम पर आज तक एक भी फावड़ा नहीं चल सका है। सड़क का निर्माण न होने के कारण जहां ग्रामीणों को पैदल चलने की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। वहीं गांव के विकास पर भी विपरीत असर पड़ा है। उन्होंने ईई से सड़क का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हरीश गढ़िया, गोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, होशियार सिंह, मोहन सिंह शामिल थे। ईई संजय पांडे ने बताया कि वन अधिनियम की स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। इधर प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि वन अधिनियम की फाइल जांच पड़ताल के बाद नोडल अधिकारी देहरादून को भेजी गई है।